पासपोर्ट कैसे बनवाए – पासपोर्ट बनवाने में कितना खर्चा होता है
किसी भी दूसरे देश में जाने के लिए हमें पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है. वैसे तो हमें वीजा और पासपोर्ट दोनों की ही जरूरत पड़ती है लेकिन ऐसे कुछ देश है जहां पर आप सिर्फ अपने पासपोर्ट को दिखाकर भी जा सकते हैं. पासपोर्ट को हम अपने पहचान के रुप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं यह किसी भी व्यक्ति की बहुत बड़ी पहचान के रुप में इस्तेमाल होने वाला दस्तावेज है. भारत में हम अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड दिखा सकते हैं लेकिन अगर हमें दूसरे देश में जाकर अपनी पहचान का कोई दस्तावेज देना हो तो वहां पर सिर्फ पासपोर्ट ही मांगा जाएगा
पहले पासपोर्ट के लिए अप्लाई करना बहुत ही मुश्किल होता था , पासपोर्ट के लिए फॉर्म ले कर आना फिर उसे भर कर दे के आना घंटो लाइन में भी लगना पड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं है .अब आप अपने पासपोर्ट के लिए घर बैठे अप्लाई कर सकते है.वो भी सिर्फ एक इन्टरनेट से ये बहुत ही आसान है . लेकिन सबसे पहले ये पता होना चाहिए की आपको पासपोर्ट के लिए कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए . इस पोस्ट में हम आपको पासपोर्ट कैसे बनाये 2018 पासपोर्ट बनवाने के नियम पासपोर्ट बनवाने के लिए क्या चाहिए पासपोर्ट तत्काल फीस पासपोर्ट के लिए दस्तावेज 2018 पासपोर्ट लागू पासपोर्ट ऑनलाइन आवेदन के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं
पासपोर्ट के लिए दस्तावेज की आवश्यकता
Passport Banane Ke Liye Kon Se Document Chahiye – Passport Documents List In Hindi 2018
1. Present Address (वाटर बिल ,इलेक्ट्रिसिटी बिल , आधार कार्ड ,बैंक अकाउंट के पासबुक की फोटो कॉपी ट्रांजीशन के साथ )
2.10th Class की Marksheet की Photocopy.
Passport Jankari Hindi
सबसे पहले “Www.Passportindia.Gov.In” पर जाये ये भारत की ऑनलाइन पासपोर्ट सेवा की ऑफिसियल वेबसाइट है .इस ओपन करे
फिर New User Register Now पर क्लिक करे.
अब आपको एक फॉर्म दिखाई देगा जो भरना है .( Passport Application Form In Hindi )
- सबसे से पहले सेलेक्ट करना है की आप कंहा से पासपोर्ट बनवाना चाहते है ,अगर आपके शहर (City) में पासपोर्ट सेवा केंद्र है तो आप ऑप्शन को ऐसे ही छोड़ दे नहीं तो आप “CPV Delhi” सेलेक्ट करके दिल्ली से पासपोर्ट बनवा सकते है .
- अब पासपोर्ट ऑफिस की लिस्ट में देखिये की आपके शहर के पासपोर्ट कौन सा पासपोर्ट केंद्र है .उसे सेलेक्ट करे.
- अब आपको अपना नाम भरना है “मानलो आपका नाम है “Sunil Kumar” तो Given Name में “Sunil “भरे और Surname में “Kumar” ये नाम आपके डॉक्यूमेंट में भी होना चाहिए .अगर Surename डॉक्यूमेंट में नहीं है तो भी आप Surname आपके पापा का Surname लगा सकते है. अगर आपने Surname नहीं लगाया तो बाद में बहुत दिक्कत आती है.
- अब Date Of Birthभरे जो डॉक्यूमेंट में है .
- अब अपनी Email Id भरे ,इसी ईमेल ID से लाग इन करना है तो “Yes” पर क्लिक करे
- Log In में Username भरे और Check Availabilty पर क्लिक करके चेक करे की ये यूजरनाम मिल सकता है या नहीं ,अगर नहीं मिले तो यूजरनाम में बदलाव कीजिए और फिर से चेक करे.
- ध्यान से भरे इस पासवर्ड भरें जो आपको आसानी से याद रहे ,पासवर्ड दो बार भरना है लेकिन उस से पहले पासवर्ड पालिसी देखले की आप किस तरह के पासवर्ड बना सकते है .
- Hint Question में कोई भी सेलेक्ट करे और Answer छोटा सा भरे (जैसे :- Favorite Color “RED” ) ये हिंट जब काम आता जब आप पासवर्ड भूल जाते हो तो दुबारा पासवर्ड लेने के लिए .
- अब जो करैक्टर फोटो में आपको दिखाये जाये वो ही उसके निचे भरे और रजिस्टर पर क्लिक करदे.
- Registration Complete होते ही आप अपनी Email Id के Inbox Me जाये वंहा पर इनबॉक्स में आपको पासपोर्ट रजिस्ट्रेशन की ईमेल मिलेगी उसे खोले और वंहा पर आपको अकाउंट एक्टिवेट करने का लिंक मिलेगा उस पर क्लिक करे.
लिंक पर क्लिक करते ही आप पासपोर्ट की वेबसाइट पर चले जायेंगे वंहा आपको ईमेल ID भरनी है जो आपने फॉर्म में भरी थी .और आपका अकाउंट एक्टिवटे हो जायेगा
अब लोग इन के लिए दुबारा होमपेज पर जाईये .Www.Passportindia.Gov.In
- Existing User Login से आप लॉग इन कर सकते है.
- अब बारी आती है फॉर्म अप्लाई करने की पासपोर्ट के लिए 2 तरह से अप्लाई कर सकते है .
- ऑनलाइन पूरा फॉर्म भरना और सबमिट करना लेकिन दिक्कत तब होगी अगर आपका इंटरनेट स्लो है या डिसकनेक्ट हो जाये .तो फॉर्म आपको दुबारा भरना पड़ेगा .
- दूसरा तरीका उनके लिए बहुत अच्छा है जिसे इन्टरनेट की प्रोब्लेम्स है , इसमें आप इ-फॉर्म डाउनलोड कर सकते है तो उसे भर कर कभी भी Submit कर सकते है .
तो चलए देखिये कैसे आप ऑनलाइन फॉर्म भरेंगे लेकिन इसके लिए आपको एक काम करना होगा आप पहले फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट करके भरले ताकि जब आप ऑनलाइन फॉर्म भरो तो आपको दिक्कत न आये ज्यादा सोचना न पड़े और आप जल्दी से फॉर्म को भर सके .
अब आप अपने अकाउंट में लॉग इन करे जैसा की मैने बताया था होम पेज पर जाकर Existing User के ऑप्शन पर क्लिक करके लाग इन करे.
अब “Apply For Fresh Passport ” पर क्लिक करे
- जैसे मैने पहले बताया था 2 तरीको से आप फॉर्म भर सकते है , यंहा पर पहला ऑप्शन है कि फॉर्म को डाउनलोड करे और भरे और फिर दुबारा अपलोड करे .
- मैं आपको दूसरा ऑप्शन बताऊंगा कैसे आप ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते है .
- अब आपके दूसरे ऑप्शन में “Click Here To Fill The Application Form Online ” पर क्लिक करे
बसे पहले अपने स्टेट न भरे फिर District का नाम भरे .
- अब आपको “Fresh Passport “के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
- अगर जल्दी चाहिए तो तत्काल का ऑप्शन सेलेक्ट करे इसके लिए आपको ज्यादा रूपए देने पड़ेंगे ,इस से अच्छा आप नार्मल को ही सेलेक्ट कीजिये
- अब Booklet के पेज सेलेक्ट कीजिये अगर ज्यादा पेज की यानि 60 पेज की बुकलेट के लिए अप्लाई करोगे तो आपको ज्यादा रूपए देने पड़ेंगे.
- आप इन 3 ऑप्शन में पहले पहले ऑप्शन को ही सेलेक्ट करे और अब नेक्स्ट पर क्लिक करे.
- मानलो आपका नाम “रमेश कुमार ” है तो आप Given Name में “Ramesh” भरे और Surname में “Kumar” भरे .
- Gender भरे (लड़की = Female ) (लड़का = Male )
- फिर पूछ रहा है कि आपको किसी और नाम से भी बुलाया जाता है या नहीं ,तो यंहा No के ऑप्शन को सेलेक्ट करे
- फिर पूछ रहा है कि आपने अपना नाम कभी बदला था या नहीं , अगर नहीं तो No और बदला होतो Yes करे
- Date Of Birth जो डॉक्यूमेंट में हो वही भरे.
- अपना जनम स्थान भरे किस गांव या सिटी में हुआ उसका नाम.
- अगर इंडिया से बाहर जनम हुआ हो तो ऐसा कर नहीं तो No पर क्लिक करे
- State और District का नाम भरे .
- गर आपकी शादी हो गई है तो मैरिड करे नहीं तो Unmarried करे.
- Citizenship Of India By “Birth“भरे
- अगर पैन कार्ड या वोटर ID है तो भरे नहीं तो इसे खाली छोड़ दे.
- अब आपकी नौकरी के बारे में भरना है .
- फिर पूछ रहा है कि कोई आपके घर में सरकारी नौकरी करता है या नहीं , अगर नहीं तो NO करे
- फिर अपनी पढाई के बारे में बताये कंहा तक आपने स्टडी की है.
- Non-ECR (Emigration Check Required) क्या होता है .जिसने 10th क्लास पास कर रखी है वो Non-ECRको YES करेगा ,नहीं तो NO पर क्लिक करे
- नीचे के 2 ऑप्शन आपको भरने की जरूरत नहीं है.
- फिर Save My Details पर क्लिक करके Next पर क्लिक करे .
- अब आपके सामने एक और फॉर्म आएगा .
- अब आपको अपने Father का Given नाम भरना है , उसके बाद Surname भरे है
- Mother और Legal Guardian को आप खाली छोड़ सकते है
- अगर आपने फॉर्म में पहले “Married ” किया ही तो ही आपको Spouse स्पाउस का नाम भरना होगा नहीं तो ये ऑप्शन आपको नहीं भरना .
- अब Save My Details पर क्लिक करे और नेक्स्ट पर क्लिक करे.
- अब पूछ रहा है कि क्या आप इंडिया से बाहर रहते है . अगर नहीं तो No सेलेक्ट करे
- अब आप जंहा रहते हो वंहा कब से रह रहे हो वो तारीख भरे
- फिर House No. , Village , City , State , District भरे
- फिर आप अपना पुलिस स्टेशन नाम भरे जो आपके पास हो
- फिर पिनकोड भरे
- फिर मोबाइल नंबर भरे ,टेलीफोन नंबर भरने की जरूरत नहीं है और ईमेल ID की भी नहीं
- अब पूछ रहा है कि जंहा आप रहते हो वही आपका परमानेंट एड्रेस है तो Yes करे
- Save My Details पर क्लिक करे और नेक्स्ट पर क्लिक करे .
- अब References के लिए दो लोगो की Contact Details देनी है जो आपके लिए गवा के तोर पर होंगे कि आपने जो डिटेल्स दी है वो सही है आपका घर का पता है वो सही है .
- तो आप किसी 2 लोगो की डिटेल्स डालें जो आपको जानते हो अच्छे से और आप भी उन्हें जानते हो .
- Details भर कर सेव करके नेक्स्ट करे.
- अब आप पहले ऑप्शन को No सेलेक्ट करे क्योंकि आप फ्रेश पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर रहे है.
- अगर आपने पहले कभी पासपोर्ट के लिए आपली किया हो और आपको पासपोर्ट न मिला हो तो यस पर क्लिक करे नहीं तो नो पर क्लिक करे और सेव डिटेल्स करके नेक्स्ट पर क्लिक करे.
अब आप से कुछ सवाल पूछे जा रहे है इन्हें ध्यान से पढ़ कर इनका उत्तर दे , अगर आपको ये समझ में नहीं आ रहा तो.मैं आपको आसानी से बता रहा हु अगर आपका Police Station में कोई Criminal Record नहीं तो आप सभी को No सेलेक्ट करे , अगर आपने कभी Crime किया है और आप जेल गए हो तो सभी सवाल अच्छे से पढ़ कर उत्तर दे .और फिर नेक्स्ट पर क्लिक करे.
अब यंहा आप अपनी डिटेल्स देंखे और यंहा अपनी फोटो लगाये और Signature की फोटो अपलोड कर सकते है नहीं तो ऐसे ही छोड़ दीजिए क्योंकि आपकी फोटो पासपोर्ट ऑफिस में खिंची जाएगगी.अब नेक्स्ट करे- अब आपको Place नाम भरना है फिर I Agree पर क्लिक करना है , और अगर आप इनकी SMS Service Activate करना चाहते है तो Yes पर क्लिक कर जिसके लिए आपको 35 रूपए देने होंगे नहीं तो नो पर क्लिक कर दे.
- फिर Save My Details पर क्लिक करे
- Preview Applications Form पर क्लिक करके आप अपने फॉर्म की सारी डिटेल्स देख सकते है और प्रिंट भी ले सकते है .
- Save My Details के बाद पेज को निचे करे और वंहा आपसे पूछ रहा है कि आपकी डिटेल्स की थर्ड पार्टी से शर करना चाहते है , तो आप इसे नो सेलेक्ट करे और Submit Form पर क्लिक करे
- फिर आपको आपका एप्लीकेशन नंबर मिल जायेगा .
फिर आपको Pay And Schedule Appointment पर क्लिक करना है
- आप Online या Offline Payment कर सकते है.
- अगर आप ऑनलाइन पेमेंट करना चाहते है तो ऑनलाइन पेमेंट पर क्लिक करके नेक्स्ट करे .
- आपको बताएगा कि आपकी अपॉइंटमेंट अभी तक नहीं हुई है ,अब नेक्स्ट पर क्लिक करे.
- अब आपको पासपोर्ट ऑफिस के नाम दिखायेगा और वंहा किस टाइम अपॉइंटमेंट मिल सकते है वो दिखायेगा
- अब आप पासपोर्ट ऑफिस सेलेक्ट करे .और अब कैप्चा में जो लिखा हुआ है वो उसके निचे भरे और नेक्स्ट पर क्लिक करे .
- आब आपको Pay And Book Appointment पर क्लिक करना है .
- अगर आपके पास SBI का एटीएम या इंटरनेट बैंकिंग है तो आप SBI सेलेक्ट करे और अगर किसी दूसरे बैंक का है तो Other Card या Credit Card सेलेक्ट करे जो आपके पास है .
- Next पेज पर आपको Date Of Birth और मोबाइल नंबर भरना है .और कंफर्म पर क्लिक करना है .
- अब अपने कार्ड की डिटेल्स भरें और Pay करदे .
- अगर आप अपने अकाउंट की कोई भी डिटेल्स देखना चाहते हो तो पासपोर्ट वेबसाइट के होमपेज पर जाइये लोग इन कीजिये .
- वंहा सर्विसेज में सबसे पहला ऑप्शन है “View Saved/SubmittedAplications ” पर क्लिक करके अपने एप्लिकेशन फॉर्म को सेलेक्ट करके उसकी डिटेल्स देख सकते है
No comments:
Post a Comment